देहरादून में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी, हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून: राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया गया , कोंग्रेसियों ने ढोल-दमाऊ और आतिशबाजी के साथ यशपाल आर्य का स्वागत कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दीं, आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुये थे यशपाल आर्य , यशपाल आर्य बाजपुर से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा और तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में मंत्री भी रहे, यहीं नही यशपाल आर्य को बीजेपी ने बड़े विभागों के जिम्मेदारियों से नवाजा।

यशपाल आर्य की कांग्रेस में घर वापसी हुई है। भाजपा का दामन छोड़ कर यशपाल आर्य ने कांग्रेस का दामन थामा और मंत्री पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उनके बेटे ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। 2017 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में गए पिता-बेटे ने 2021 में फिर से घर वापसी की। वहीं आज कांग्रेस मुख्यालय में यशपाल आर्य का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में यशपाल आर्य ने भाजपा के कई राज उगले।

News Trendz आप सभी से अपील करता है कि कोरोना का टीका (Corona Vaccine) ज़रूर लगवाये, साथ ही कोविड नियमों का पालन अवश्य करे।