BJP प्रदेश कार्यालय में आरएसएस समन्वय समिति की बैठक शुरू

देहरादून:  भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष गुरुवार को प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे। वह प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अलग-अलग कई बैठकें लेंगे और चुनावी रोड मैप पर संगठन की अब तक की प्रगति जानेंगे।  इस बैठक को लेकर सभी पदाधिकारी मुख्यालय पहुँच रहे है।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतो संगठन के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेंगे। बैठक की शुरुआत सोशल मीडिया टोली बैठक से होगी। यह बैठक भाजपा (BJP) प्रदेश पार्टी कार्यालय में होंगी। पांच समूहों की एक अन्य बैठक होगी। इसके बाद वह सोशल मीडिया वालंटियर्स की बैठक लेंगे। दोपहर बाद वह संगठन पदाधिकारियों की एक अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और महामंत्री  शामिल होंगे। इस बैठक में संतोष रामनगर चिंतन बैठक में तय हुए एजेंडे के अनुरूप अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का आकलन करेंगे।

इस बैठक में वह मुख्य विपक्षी दलों की तैयारियों, उनके चुनावी मुद्दों और उन्हें नाकाम करने के लिए भाजपा के स्तर से उठाए जाने वाले विषयों और मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। कांग्रेस ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। साथ ही गढ़वाल से ही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चुना है। इसके राजनीतिक नफे नुकसान पर भी संतोष पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकते हैं।

News Trendz आप सभी से अपील करता है कि कोरोना का टीका (Corona Vaccine) ज़रूर लगवाये, साथ ही कोविड नियमों का पालन अवश्य करे।

यह भी पढ़े:  आज का पंचांग व दैनिक राशिफल News Trendz पर: एस्ट्रो राजीव अग्रवाल के साथ