राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के बीच यशवंत सिन्हा बोले, प्रजातंत्र बचाने के लिए मुझे करें वोट

दिल्ली: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन व राज्यों की विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में सांसद और देश के सभी राज्यों के विधायक नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डालेंगे।  वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।  वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में  NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का पलड़ा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की तुलना में भारी नजर आ रहा है।

दरअसल, इस चुनाव में लोकसभा के 543 सांसद वोट डालेंगे जबकि राज्यसभा के 233 सांसद मतदान करेंगे। वहीं देश भर के 4 हजार 33 विधायक भी अपना मत देंगे  यानी सांसद और विधायकों को मिला दें तो कुल 4 हजार 8 सौ 9 सदस्य राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए वोट डालेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में सांसद और विधायकों को मिलाकर कुल 10 लाख 81 हजार 991 वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 5 लाख 40 हजार 996।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा नें वोटिंग प्रक्रिया के दौरान कर कहा, ‘प्रजातंत्र  को बचाने कि लिए मुझे वोट कीजिए। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में प्रजातंत्र समाप्ती की और है।’विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आगे कहा- मैं सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहा हूं बल्कि सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ रहा हूं। ये बहुत शक्तिशाली हो गए हैं। ये पार्टियों को तोड़ रहे हैं, लोगों को उन्हें वोट देने के लिए मजबूर कर रहे हैं।इसमें पैसे का खेल भी शामिल है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला।

 


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठक वोट डालने पहुंचे।

 

यह भी पढ़े: https://संसद के मानसून सत्र से पहले PM ने की ‘खुले मन से बातचीत’ करने की वकालत