यूपी समेत चार राज्यों में खिला कमल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बाजी मारी

लखनऊ: बीजेपी ने राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले राज्य यूपी के अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ पंजाब में ‘प्रचंड जीत’ हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत ‘नया इतिहास’ रचते हुए करीब तीन दशकों बाद उत्तर प्रदेश में निवर्तमान सरकार की सत्ता में वापसी हुई है। इसके साथ ही बीजेपी के लिए होली का जश्न मनाने का मौका एक हफ्ते पहले आ गया। पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नतीजे पार्टी के ‘गरीब हितैषी और अति सक्रिय शासन’ पर जनता की बड़ी मजबूत मुहर है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस का शासन अब केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सिमट गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को दिल्ली के बाहर अप्रत्याशित जनादेश और गोवा में दो सीटों से विपक्षी खेमे में पार्टी की मजबूत स्थिति बनने की संभावना है। केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन को ‘‘क्रांति’’ बताया।

इन राज्यों में बीजेपी ने मारी बाज़ी-

गोवा- कुल सीटें- 40 

आम आदमी पार्टी-  2
भारतीय जनता पार्टी- 20
गोवा फॉरवर्ड पार्टी- 1
निर्दलीय-  3
कांग्रेस-  11
महाराष्ट्र गोमांतक- 2
रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी- 1

मणिपुर- कुल 60 सीटें

भारतीय जनता पार्टी- 32
निर्दलीय-  3
कांग्रेस-  5
जनता दल (यूनाइटेड)- 6
कुकी पीपुल्स अलाइंस-  2
नागा पीपुल्स फ्रंट-  5
नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी- 7

उत्तराखंड- कुल सीटें- 70

बहुजन समाज पार्टी- 1
भारतीय जनता पार्टी- 47
निर्दलीय-  2
कांग्रेस-  18

यूपी- कुल सीटें- 403

अपना दल (सोनेलाल)-   12
बहुजन समाज पार्टी-  1
भारतीय जनता पार्टी-  255
कांग्रेस-   2
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक-  2
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल-  6
राष्ट्रीय लोक दल-  8
समाजवादी पार्टी-  111
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- 6

पंजाब का चुनाव परिणाम

कुल सीटें- 117

आम आदमी पार्टी-  92
बहुजन समाज पार्टी- 1
भारतीय जनता पार्टी- 2
निर्दलीय-  1
कांग्रेस-  18
शिरोमणि अकाली दल- 3

 

यह भी पढ़े: अहमदाबाद में PM मोदी का मेगा रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जान सैलाब