CM पुष्कर सिंह धामी ने दी टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश को पहला पदक मिलने पर मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि यह देश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश के लिये और भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

News  Trendz आप सभी से अपील करता है कि कोरोना का टीका (Corona Vaccine) ज़रूर लगवाये, साथ ही कोविड नियमों का पालन अवश्य करे।

यह भी पढ़े: CM योगी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज देवरिया का किया निरीक्षण, 30 जुलाई को पीएम मोदी के हाथो होगा उद्घाटन