पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर CM योगी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

 लखनऊ: जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya) की रविवार को जयंती है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को सभी 1 लाख 72 हजार बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष कानपुर में इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़े:  CM धामी ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की