Voter List में चेक करें अपना नाम और पोलिंग बूथ, यहां से करें डाउनलोड

लखनऊ:यूपी में नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की पहली चरण की वोटिंग (Voting) 4 मई को होने जा रही है। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी। जिसमें सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल, वाराणसी मंडल, लखनऊ मंडल शामिल हैं। दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। इस बार 4.32 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इससे पहले साल 2017 में हुए चुनाव में 3.35 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था।

वहीं, लखनऊ मंडल के मतदाताओं के लिए प्रशासन ने एक लिंक शेयर की है। जिसकी मदद से लखनऊ मंडल के वोटर्स यह जान सकेंगे कि उनका नगर निगम चुनाव में उनका मतदान किस पोलिंग बूथ पर होना है। इसके अलावा भी वोटर्स ऑनलाइन अपने वार्ड की वोटर लिस्ट (voter list) डाउनलोड कर सकेंगे।

नीचे आपको लखनऊ नगर निगम की की वेबसाइट की लिंक दी गई है। इनमें आपको निकाय के सभी वार्ड के नाम नजर आएंगे। उसके आगे आपको पीडीएफ नजर आएगी। उस पर क्लिक करके आप अपने वार्ड की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: आज का पंचांग व दैनिक राशिफल News Trendz पर: एस्ट्रो राजीव अग्रवाल के साथ