लखनऊ में भू माफियाओं जलवा बरकरार, सरकारी तालाब पर भू माफियाओं ने किया कब्जा

लखनऊ: राजधानी में भू माफियाओं जलवा बरकरार, सरकारी तालाब पर भू माफियाओं ने किया कब्जा। ग्राम हरिहरपुर व मलाक तहसील सरोजिनी नगर में सरकारी तालाब पर भू माफिया ने किया कब्जा। हरिहरपुर में खसरा संख्या- 290 व ग्राम मलाक में खसरा संख्या- 159 सरकारी अभिलेखों में सरकारी तालाब है दर्ज।  भू माफिया पीएन सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से किया सरकारी तालाब पर कब्जा। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि कब्जे वाली जमीन का स्वामित्व नगर निगम के पास है। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते भू माफिया के हौसले हैं बुलंद। आखिर दबंग भू माफिया पर कब होगी कार्यवाही। एलडीए की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी मूक दर्शक बना नगर निगम।

यह भी पढ़े: https://संयुक्त राष्ट्र ने लगाया 2023 तक भारत को सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने का अनुमान, CM योगी ने ‘जनसंख्या असंतुलन’ पर ज़ाहिर की चिंता