लखीमपुर: रविवार को लखीमपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। सुबह 10:30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों से कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग करेंगी। 11: 30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में मेधावी अलंकरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। 2.15 पलिया रवाना हुई। आनंदीबेन पटेल दुधवा नेशनल पार्क में अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर जंगल की विविधता के बारे में जानकारी लेंगी और रात विश्राम करेंगी। अगले दिन सोमवार को 10:15 बजे दुधवा फॉरेस्ट से जनजातीय क्षेत्र में संचालित एकलव्य मॉडल स्कूल सोन्हा जाएंगी एक जिला एक उत्पाद का निरीक्षण करेंगी। 11:15 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर ग्रामीणों से मिलेगी उसके बाद एसएसबी की पीओपी सोनहा जाएंगी। दोपहर 12:25 बजे राज्यपाल चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जाएंगी, ।2.30 पीलीभीत जनपद के लिए होगी रवाना।
