Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब पेयजल कर्मचारियों ने भी बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी, 4 माह से वेतन न मिलने से नाराज़ है कर्मचारी

देहरादून: धामी सरकार के सामने एक के बाद एक चुनौतियां सामने आ रही है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब पेयजल कर्मचारियों ने भी हड़ताल की दी चेतावनी है। पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है।

पेयजल कर्मचारियों का आंदोलन 5 अगस्त से शुरू होगा। तो वही 21 अगस्त को सभी जिलों एवं शहरों में गेट मीटिंग होगी।
कर्मचारी 18 सितंबर को गढ़वाल के सदस्य प्रधान कार्यालय पर धरना देने के साथ ही कर्मचारी 20 सितंबर को कुमाऊं के सदस्य मुख्य अभियंता दफ्तर हल्द्वानी में धरना देंगे। अगर बात नहीं बानी तो पेयजल कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों शहरों में 25 से 27 अक्टूबर तक धरना देंगे। इसके बाद भी मांगे ना माने जाने पर 28 अक्टूबर से राज्यभर में बेमियादी हड़ताल (strike) पर जाएंगे कर्मचारी ,4 माह से वेतन न मिलने, पेयजल निगम के राजकीयकरण ना होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन।

News  Trendz आप सभी से अपील करता है कि कोरोना का टीका (Corona Vaccine) ज़रूर लगवाये, साथ ही कोविड नियमों का पालन अवश्य करे।

यह भी पढ़े: https://CM पुष्कर सिंह धामी ने कैंसर पीड़िता की मदद, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी 5 लाख की सहायता राशि