168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा “देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी इस अवसर पर वितरित की गई।

बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन ,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान,वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग के द्वारा खिलाड़ियो की खेल प्रतिभा निखारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।खेल विभाग के जरिये कई सारी योजनाए चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपने खेल की प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम खिलाड़ियो और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित नही कर रहे बल्कि हम सम्मानित हो रहे है और गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि आप प्रशिक्षकों ने ही इन खिलाड़ियो को तराशने का काम किया है जिसकी बदौलत आज यह राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नही है बल्कि उन्हें तरासते हुए आगे बढ़ाने की जरूरत है और सरकार लगातार यह कार्य कर रही है कहा कि कभी भी जीवन मे हारकर डरना नही चाहिए बल्कि उससे सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़े: हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे: रेखा आर्या