UP: नए साल पर छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया 31 जिलों में अलर्ट

यूपी में पश्चिमी हवाओं ने कड़ाके की ठंड के साथ दिन के समय गलन का अहसास करवाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं में बढ़त के साथ मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका है। ऐसे में कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक प्रदेश के 31 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

2 जनवरी से दिखेगा बदलाव 
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेशभर में ठंड बढ़ रही है। आगामी 3 दिनों तक तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होंगे। उसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के राज्यस्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, 2 जनवरी तक प्रदेश के 31 जिलों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: CM धामी ने PM मोदी की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की द्वितीय बैठक में प्रतिभाग किया