बूथ सशक्तिकरण अभियान को मिली गति, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने तीन शक्तिकेंद्रों का लिया जायजा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल, 21 कैंट विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने वार्ड संख्या 45 गांधीग्राम, वार्ड संख्या 43 द्रोणपुरी तथा वार्ड संख्या 44 पटेलनगर के संबंधित शक्तिकेंद्रों में पहुंचकर बूथ स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों का जायजा लिया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शक्तिकेंद्र गांधीग्राम-1, द्रोणपुरी-2 एवं पटेलनगर-2 में बूथ स्तर की कार्यकारिणी के सत्यापन कार्य की प्रगति देखी। गांधीग्राम में शक्तिकेंद्र संयोजक नीरज रतूड़ी के नेतृत्व में सत्यापन कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पार्षद मीनाक्षी मौर्य के साथ बूथ संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

द्रोणपुरी-2 में शक्तिकेंद्र समन्वयक मुकेश डबराल एवं संयोजक मुन्ना कुमार द्वारा कार्यकारिणी सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। वहीं पटेलनगर-2 में शक्तिकेंद्र समन्वयक विशाल बिरला, पार्षद डोली मोहन तथा संयोजक हरीश आनंद की मौजूदगी में बूथ स्तर के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण और मजबूत इकाई है। कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, सक्रिय सहभागिता तथा स्थानीय स्तर पर संगठन की प्रभावी मौजूदगी से ही संगठन का आधार मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सत्यापन के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाना है।

सशक्त बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत संगठन के संकल्प के साथ भाजपा सरदार पटेल मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।